यहां देखें वीडियो
चौघानपाटा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की|
महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने प्रज्ञा ठाकुर और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर की संसद सदस्यता को समाप्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा अगर जल्द उनकी मांग पर अमल नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के वैभव पांडे ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रज्ञा ने ऐसी टिप्पणी पहली बार नहीं की है, उन्होंने पहले भी गोडसे को देशभक्त कहा है और सरेआम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान का अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।