Welcome to My Site

Content goes here...

ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा,आप भी जान लीजिए इसके लक्षण

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

अभी हाल ही में पता चला है कि हिना खान को बेस्ट कैंसर है। Hina Khan ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी पहचान बनाई है। अब वह इतनी बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं, ये उनके फैंस के लिए बहुत आश्चर्यचकित करने वाली खबर है।जहां वह अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देत हैं वहीं उनकी डाइट भी संतुलित होती है। इसके बाद भी हीना इतनी बड़ी बीमारी का शिकार हो गई। ऐसे में घरेलू महिलाओं को सतर्क होने की जरूरत है।

महिलाओं को इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या हैं और आप कैसे इसकी पहचान कर सकते हैं। तो जानिए

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण – यदि किसी महिला को बेस्ट कैंसर है तो वह अपने स्तन में एक गांठ महसूस कर सकती हैं। हालांकि वह गांठ दर्द रहित होती है यानि उस गांठ में दर्द नहीं होता है

।- ब्रेस्ट कैंसर होने पर महिलाओं को निप्पल से खून जैसा तरल पदार्थ निकलता हुआ महसूस हो सकता है।

– ब्रेस्ट कैंसर की समस्या होने पर महिलाएं स्तन के आकार में परिवर्तन महसूस कर सकती हैं।

– जब महिलाओं को स्तन कैंसर होता है तो शुरुआती लक्षण के रूप में अंडरआर्म्स में गांठ या सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

– ब्रेस्ट कैंसर होने पर निप्पल के रंगों में भी बदलाव आ सकता है यानी निप्पल लाल रंग के नजर आ सकते हैं।

हैल्थ एक्सपर्ट कहते है कि जब किसी महिला को इस प्रकार के लक्षण नजर आएं तो तुरंग डॉक्टर को दिखाएं इसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरते। यह संकेत ब्रेस्ट कैंसर के होने की तरफ इशारा कर सकते हैं।