पिथौरागढ़ सहयोगी बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी कार्यालय के पास सड़क पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई पर लगाम लगाने की बजाय जनता पर और दबाव बना रही है। गैस सिलेंडर के दाम आए दिन बढ़ाए जा रहे हैं और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें आम जनता की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और सेवादल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने कहा कि यह सरकार आम जनता पर ईस्ट इंडिया कंपनी और मुगलों द्वारा लगाए जाने वाले करों के रिकाॅर्ड तोड़ रही है और उस सबसे ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक भावनाओं को हवा दे रही है।
वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किये गए तो कांग्रेस लोगों के साथ सड़कों पर उतरने का बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में मथुरा दत्त जोशी, कुंडल महर, खीमराज जोशी, छात्रनेता योगेश सौन, रहीम कुरैशी, सभासद कमल पांडेय, कैलाश जोशी और मनोज पांडेय समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे….. आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1