यहां निखर रहीं हैं खेल प्रतिभाएं, तीन दिन तक तक चलेंगी विभिन्न स्पर्द्धाएं, रंगारंग कार्यकर्मों का भी हो रंगारंग कार्यक्रम

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

IMG 20181004 WA0044
दन्या से बसंत पांडे की रिपोर्ट

दन्या खेल मैदान में 18वीं ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता 6 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान दौड़, गोला, वह भाला प्रक्षेपण, आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
इस मौके पर क्षेत्र के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंजवाल ने कहा कि खेल का जीवन में विशेष महत्व है इसलिए खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी को अपने अपने स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज भनोली, बबनस्वाल, गरुडाबाज, भैटाबडोली, अंडोली, बाराकुना, दयोनाथल, नैनी चौगरखा, पनुवानोला, खेती व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली, ध्याडी, चील कुचैली, मन्यागर, चेलछिना, भन्योला सैम, पाली गुणादित्य आदि विद्यालयों ने भाग लिया।
खंड शिक्षा विभाग धौलादेवी द्वारा आयोजित व राजकीय इंटर कॉलेज दन्या व धौलादेवी द्वारा संयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के अध्यक्ष दिवान सिंह भैसोड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह कुंदन गैडा, हरीश भट्ट, कमल सिंह, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज दन्या के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह चीलवाल, किशन सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह नयाल, महेंद्र सिंह विष्ट, सोनू कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुमारी वंदना चौधरी, सविता जोशी, रेखा पंत, महेश पंत, शंकर प्रसाद टम्टा, चंद्रशेखर आर्य, शैलेंद्र वर्मा, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह भैसोड़ा, बसंत कुमार भट्ट, महेश चंद्र जोशी, खान उमेर असगर, पूनम बिष्ट, श्वेता नेगी, सुरेश चंद्र कुमइयां, महिपाल सिंह, राजू मेहरा, आदि शिक्षक भागीदारी कर रहे हैं।

Joinsub_watsapp