shishu-mandir

बधाई हो – अल्मोड़ा के मयंक लिए खुले छोटे पर्दे के द्वार, नगरवासियों में खुशी की लहर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
IMG 20190525 WA0021
Screenshot-5

अल्मोड़ा। माँडल शो में सफल रह चुके अल्मोड़ा के मयंक जोशी का चयन ​एशियाज कल्चरल टीवी रिय​लिटी शो सब कॉन्टीनेंट आइकन 2019 के लिए हुआ है। जल्द ही वह छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे| 17 वर्षीय मयंक ने कई माँडल शो में काम कर चुके हैं। साथ ही वह अल्मोड़ा महोत्सव में फैशन कंप्टीशन भी जीत चुके हैं। अब उन्हें ​एशियाज कल्चरल टीवी रिय​लिटी शो सब कॉन्टीनेंट आइकन 2019 के माध्यम से टीवी पर आने का मौका मिला हैं।
मिली जीनकारी के अनुसार इस शो में सात देशों के लोग भाग लेंगे। इस टीवी रियलिटी शो के जज बिग बॉस, एमटीवी फेम प्रियांक शर्मा, देश के जाने माने फैशन डिजाइनर टीवी फेम पवनलता जोशी होंगे। मयंक ने बताया​ कि इस शो में काफी टास्क होंगे। जिसमें माइंड बेस व स्ट्रैंथ बेस टास्क शामिल हैं। इसी के आधार पर विजेता का चुनाव होगा। बताया गया कि शो की शूटिंग 25 जून से चंडीगढ़ से शुरू होगी। जिसके तत्काल बाद इसका प्रसारण जूम चैनल पर होगा।
मयंक पुत्र स्वर्गीय देवीदत्त जोशी पातालदेवी में रहते हैं उनकी माता नीमा जोशी राजकीय महिला पालीटेक्निक में कार्यरत हैं| मयंक का इस शो के लिए चयन होने पर उनके परिजनो, परिचितों व प्रशंसकों ने हर्ष व्यक्त किया है|

new-modern
gyan-vigyan
IMG 20190525 WA0019