State Foundation Day – Women contribute a lot in Uttarakhand: Governor
देहरादून, 09 नवंबर 2020
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राज्य स्थापना दिवस (uttarakhand) की 20वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
Someshwar- यहां खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
राज्यपाल ने विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ प्राप्त 6 पुलिस अधिकारियों और ‘राष्ट्रपति के जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित 2 पुलिस कार्मिकों को अलंकृत भी किया। इनमें पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति, पुलिस उपाधीक्षक (से.नि.) श्रीधर प्रसाद बडोला, उपनिरीक्षक(से.नि.) प्रकाश चन्द्र शर्मा, पीसी विशेष श्रेणी पीएसी (से.नि.) धनराम आर्य, उप निरीक्षक एसडीआरएफ(से.नि.) आदित्यराम डिमरी तथा सहायक सेना नायक (से.नि.) हीरा सिंह राणा को राष्ट्रपति पुलिस पदक और उप निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल, आरक्षी ममलेश सिंह को राष्ट्रपति के जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उपस्थित जन समूह को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य आन्दोलनकारियों को भी नमन किया।
uttarakhand corona update – शनिवार को नये 226 केस, 4 ने गंवाई जान
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड (uttarakhand) निर्माण में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमें महिलाओं के समग्र कल्याण एवं सशक्तीकरण हेतु हर संभव कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि ड्रग्स हमारी युवा पीढ़ी के लिये बहुत बड़ा खतरा है। प्रदेश में एण्टी ड्रग्स टास्क फोर्स बनाई गई है। इस टास्क फोर्स को अपनी पूरी क्षमता से कार्य करना होगा, जिससे देवभूमि से नशे के सौदागरों का समूल नाश हो।
(uttarakhand) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य निर्माण के सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज 20 वर्ष पूर्ण कर रहा है। राज्य निर्माण के बाद अन्य राज्यों की तुलना में राज्य की विकास की गति तीव्र हुई है हमारा प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, अवस्थापना विकास, नारी उत्थान आदि के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है राज्य ने एक अच्छी दिशा पकड़ी है।
23 जनवरी को निशुल्क जांच (diagnostic) सुविधा मिलेगी इस डाइग्नोस्टिक सेंटर में
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिये महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पहले 2 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा था जिसे अब बढ़ाकर 3 लाख रूपए किया जा रहा है। राज्य के विकास का मानक ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं शहरी अर्थव्यवस्था के अन्तर को कम करके आंका जाना चाहिए पुलिस महानिदेशक एके रतूड़ी ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड पुलिस की उपलब्धियों की जानकारी दी।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘विकसित होता उत्तराखण्ड: बातें कम, काम ज्यादा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर टीसी, कमाण्डेंट आईआरबी द्वितीय, उप सेनानायक रेखा यादव तथा परेड एडजुटेंट पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी त्यागी थीं। रैतिक परेड के उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा डॉग शो, एण्टीटेररिस्ट स्क्वाड डेमो, मोटर साइकिलिंग और घुड़सवारी के हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाकर सभी का मन मोह लिया गया।
Betalghat- बाबाओं पर लगा नाबालिग के अपहरण का आरोप, क्षेत्र में सनसनी
कार्यक्रम में इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कुंवर प्रणव सिंह ‘चैम्पियन’, हरबंस कपूर, विनोद चमोली, गणेश जोशी, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव आरके सुधांशु, सचिव नितेश झा, सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा, सचिव सूचना दिलीप जावलकर, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।