सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहनो के काफिले पर हमले की खबर आने के बाद उनकी पुत्री और भाजपा सांसद संघमित्र मौर्य अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान दे डाला।
बताते चले कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन कर ली थी और वह विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। बताया जा रहा है कि शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य के वाहनो के काफिले पर पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। एक दर्जन वाहनो के शीशे टूटने की बात कही जा रही है। सपा प्रत्याशी ने भाजपा के लोगों पर हमला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खलवा पट्टी गांव में प्रचार के दौरान यह घटना घटी है।
इस हमले के बाद स्वामी प्रसाद की बेटी और बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य खुल कर अपनी ही पार्टी के खिलाफ हो गई हैं।
यहां देखे वीडियो