वही हुआ जिसका डर था दिल्ली वालों को, अब आने वाली है आफत, 5 महीने झेलेंगे सितम

सर्दी कम होने के बाद बसंत ऋतु का आनंद ले रहे लोगों के लिए आने वाले दिन अब अच्छे नहीं रहेंगे, जिस चीज का डर…

सर्दी कम होने के बाद बसंत ऋतु का आनंद ले रहे लोगों के लिए आने वाले दिन अब अच्छे नहीं रहेंगे, जिस चीज का डर था वही होने वाला है।

मौसम विभाग ने यह साफ बता दिया है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की गर्मी वाले दिनों का समय अब चला जाएगा।

अगले कुछ समय में सूर्य देव का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि लोग तड़प जाएंगे। आईएमडी का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है हीट वेव की स्थिति भी आने वाली है।

अगले 5 महीने अब ऐसी स्थिति बन जाएगी कि अगस्त सितंबर में जाकर ही लोगों को राहत मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान उत्तर भारत के शहरों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार बीच-बीच में बारिश भी होगी और पहाड़ों पर बर्फबारी की स्थिति भी हो सकती है, जिसके कारण होली के बाद मौसम सुहाना बना हुआ था लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

अब जो भी विक्षोभ आएंगे, उनकी तीव्रता ज्‍यादा मजबूत होने की उम्‍मीद भी नहीं है। ऐसे में आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आसमान साफ होने से प्रदूषण का स्तर भी कम दर्ज किया गया है।

एनसीआर में मौसम फिलहाल सामान्य है और लोगों को तेज गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा लेकिन अब धीरे-धीरे मौसम में काफी गर्मी बढ़ जाएगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले हफ्तों में तेजी से मौसम में बदलाव हो जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी के मौसम में भयंकर हीट स्ट्रोक का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। 27 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 24 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 25 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है।

ठीक इसी तरह 26 मार्च को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 27 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply