उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बाद फिर घटेगा तापमान, 16 अप्रैल से बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम सोमवार को शुष्क रहा। एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। 15 अप्रैल से पहाड़ों पर दो दिन बारिश की संभावना…

n6602321611744630678284d74d8fb7bac681a846264598f3b9ab6cfb49716c67c9db5dd9146d8a7588a22e

उत्तराखंड में मौसम सोमवार को शुष्क रहा। एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। 15 अप्रैल से पहाड़ों पर दो दिन बारिश की संभावना है जबकि 16 अप्रैल से उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश भर में धूप खिली रहेगी और कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। रात में ठंडी हवाएं भी चलेगी। रात का तापमान प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।


देहरादून में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 15 एवं 16 अप्रैल को कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।


17, 18, 19 को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मैदानी शहरों में तपती गर्मी के बीच बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट के बाद लोगों को उमस से भी राहत मिलेगी।


नैनीताल में बीते चार दिन में हुई बारिश से शहर का पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया है। बीते दिनों तेज हवाओं के प्रकोप और दिन भर बादल छाए रहने से शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।


मौसम की इस बदले मिजाज से अधिकतम तापमान 29 डिग्री से कम होकर 24 डिग्री आ जाएगा।


धूप खिलने की वजह से मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं कुछ देर आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


जिसकी वजह से पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ पांच दिन सक्रिय रहा। 17 अप्रैल से मौसम फिर से खराब होने जा रहा है, जिसका असर संभवत: दो दिन तक देखने को मिलेगा। बताया कि दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।