उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार , बर्फबारी होने की संभावना

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और अधिकतर क्षेत्रों में चटख धूप खिली हुई है। जिसके चलते मौसम सामान्य है। हालांकि सुबह शाम तापमान में गिरावट…

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और अधिकतर क्षेत्रों में चटख धूप खिली हुई है। जिसके चलते मौसम सामान्य है। हालांकि सुबह शाम तापमान में गिरावट होने से ठंडा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं।

जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।पर्वतीय क्षेत्रों में चल रही सर्द हवाएं कंपकपी बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अभी वर्षा का आसार तो नही है। शुष्क मौसम बने रहने के चलते मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य अधिक बने रहने की संभावना है।