दिल्ली में मौसम मार्च के महीने में ही बेहद गर्म हो गया है। दिल्ली में सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन बुधवार को रिकॉर्ड किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बीते 3 वर्षों में यह दिन का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 2022 में 31 मार्च को 39.6 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया था।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को हवा चल सकती है जिसकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हवा चलने के कारण तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च से 29 मार्च के बीच आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि अप्रैल के महीने में दिल्ली में गर्मी फिर बढ़ेगी यानी तापमान और अधिक होगा।
मार्च के अंत में तेज हवाएं चलेंगी जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना हुआ है।
मौसम विभाग में आम जनता से अभी से अपील की है कि इस वर्ष मार्च मौसम तापमान सामान्य से अधिक है। आमतौर पर दिल्ली में मार्च का महीना शुष्क रहता है लेकिन इस बार बारिश की कमी और गर्म हवाओं के कारण स्थिति और ज्यादा गंभीर दिखाई दे रही है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह दिन के समय जरूरत न पड़ने पर बाहर न निकले। बाहर निकालने के दौरान सावधानी बढ़ते और पानी का सेवन करें।