shishu-mandir

विवेकानंद की शिकागो यात्रा के बहाने:- अल्मोड़ा में याद किया गया विराट व्यक्तित्व

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5

विवेकानंद की शिकागो यात्रा के बहाने:- अल्मोड़ा में याद किया गया विराट व्यक्तित्व

new-modern
gyan-vigyan

IMG 20180914 WA0222
अल्मोड़ा- हिन्दी दिवस के अवसर पर आज दर्पण समिति और एनयूजे की तरफ़ से जीआईसी अलमोड़ा में स्वामी विवेकानन्द के शिकागो यात्रा के बाद उनके दिये हिन्दी भाषण पर विशेष कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया , मुख्य वक़्ता डॉक्टर शुस्मिता सेन गुप्ता पाण्डेय, शारदा मठ की माता जी और शंकर शाह, गिरीश शाह, एनयूजे के अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय , जीआईसी के प्रधानाचार्य राजेन्द्र बिष्ट सहित  कई सम्मानित प्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20180914 WA0219

आज इस कार्यक्रम में कूर्मांचल एकैडमी के मानस पन्त भाषण में प्रथम, कृतार्थ की अदिति ने कविता में और वर्तिका विवेकानन्द विद्यालय ने निबन्ध में पहला स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में अलमोड़ा इंटर कॉलेज, रैमज़े इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सहित सैंकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आत्मसात कर एक नये भारत के निर्माण में आगे बढ़ने का आह्वान किया। शुस्मिता सेन पाण्डेय ने बच्चों को विवेकानन्द से सम्बंधित कई प्रेरणाप्रद छोटी छोटी कहानियाँ सुनाई और अल्मोड़ा के साथ साथ उत्तराखंड से स्वामी विवेकानन्द के सम्बंध के बारे में बताया। वहीं दर्पण समिति की सचिव विभू कृष्णा ने नशे, चोरी, झूठ और नकारात्मक बातों से दूर रह कर नये भारत के निर्माण में नयी सोच और आत्मिक स्फूर्ति के साथ आगे बढ़ने की बात की। शारदा मठ की माता जी ने वेदांत की बात की और हर इन्सान में भगवान समझ कर उसकी मदद और साथ की बात कही। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि विवेकानंद के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए| अन्त में विवेकानन्द बालिका मन्दिर के बच्चों ने योग पर नृत्य प्रस्तुत कर सब को जोश से भर दिया। इस कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र, अल्मोड़ा से नेहा, तुलसी, घनश्याम और सभी युवा सवन्यासेवक सुरेंद्र जनेती, संजय शाह, विभा बिष्ट, दीपक पेटशाली, सजाता लटवाल, सागर, गुंजन, मनोज बिष्ट सहित अध्यापक गण मौजूद रहे।

IMG 20180914 WA0223