shishu-mandir

विश्व मृदा दिवस पर कृषि विभाग ने काश्तकारों को बताए मृदा परीक्षण के लाभ, कई विभागीय योजनाओं की दी जानकारी, प्रगतिशील काश्तकारों को किया सम्मानित

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

See vedio here https://youtu.be/HW6dVL41bfg

अल्मोड़ा:- विश्व मृदा दिवस पर कृषि विभाग द्वारा काश्तकारों को उन्नतशील खेती की जानकारी दी गई| कार्यक्रम में किसानों को मृदापरीक्षण की जरूरत की जानकारी देते हुए किसानो को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए गए
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी ने किया| मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने विभाग की विभिन्न येजनाओं की जानकारी दी साथ ही कहा कि मृदा परीक्षण कराने से मृदा के पौष्टिकता की वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध हो जाती है| उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी विस्तार से जानकारी दी|

IMG 20181205 WA0033
पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र मटेला, मत्स्य, आजीविका परियोजना सहित विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी| इस दैरान कई विभागों ने अपने विभागों से संबंधित स्टाँल भा लगाए थे|
राजकीय जैविक प्रशिक्षण केन्द्र मजखाली के डा़ डीएस नेगी ने किसानों से नई तकनीक का समावेश कर आर्थिकी बढ़ाने का आह्वान किया| मुख्य उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह ने भी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी| कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डा. आरके शर्मा ने जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया| परियोजना निदेशक जिला विकास अभीकरण नरेश कुमार ने सभी किसानों को मृदा दिवस की बधाई दी| जीबी पंत संस्थान के डा. हर्षिल पंत ने भी जैविक खेती की जानकारी दी| मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. आर चंद्रा ने पशुपालन विभाग की तथा इफको के विनोद जोशी ने भी काश्तकारों को संबोधित किया| कार्यक्रम का संचालन केएन कांडपाल ने किया| इस मैके पर विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी, चंदन लाल, ग्राम प्रधान संजय बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के देवेन्द्र नयाल, लीड बैंक के ललित मोहन सेमवाल सहित अनेक किसान मौजूद रहे| किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी उपलब्ध कराए गए|