Viral Video-आपने अक्सर देखा होगा की लोग शादियों बारात में पैसे उड़ाते है। पैसे उड़ाने का मतलब की डांस करते समय खूब नोट उड़ाना। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी या सुनी है जिसमें लोगों ने पैसों की जगह पर सोने की बरसात कर दी। सोशल मीडिया पर ऐसी एक वीडियो वायरल हो रही है।
जिसमें लोग सोने के सिक्के उछाल रहें है। इस वायरल वीडियो में दिखा रहा है कि दुल्हन व उसका परिवार एक साथ खड़ा है।
आसपास लोग डांस कर रहे होते है तभी अचानक से कोई पैसे उड़ाने शुरू कर देता है। तभी वहां पर सोने के सिक्के भी लोग उड़ाने लगते है। बाराती सोने के सिक्के लूटने लगते है और शादी में सोने की बारिश होने लगती है। जैसे ही सिक्के उड़ते है लोग डांस छोड़कर सिक्के उठाने लग जाते है।