सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की अमेरिका के पोर्टलैंड पर इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उड़ान के दौरान फ्लाइट की खड़की हवा में उड़ जाती है। जिसके बाद फ्लाइट को तत्काल अमेरिकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अलास्का एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1282 को 5 जनवरी के दिन अमेरिका के पोर्टलैंड इंटरनेशनल पर मजबूरन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिड एयर फ्लाइट की एक खिड़की टूट गई थी।
जिसके चलते एक बच्चे की शर्ट भी फट गई थी जिससे फ्लाइट में बैठे अन्य लोग डरने लगे। बताया गया की यह फ्लाइट ओंटोरियो से कैलिफोर्निया की तरफ को जा रही थी। जैसे ही फ्लाइट 16 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर पहुंची, तभी विंडो डैमेज हो गई। जिसके चलते जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अलास्का एयरलाइंस ने भी घटना के बाद बयान जारी किया और सभी पैसेंजर्स क्रू मेंबर्स की सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी दी।
एयरलाइंस ने कहा कि ओंटारियो से उड़ान भरने के बाद समस्या का सामना करना पड़ा जिसके चलते लैंडिग करानी पड़ी। इस दौरान विमान में मौजूद सभी 171 यात्रियों और चालक दल के सभी 6 क्रू मेंबर सुरक्षित है। पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की गई है। कहा कि यह घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है और जो भी जानकारी मिलेगी, उसे शेयर किया जाएगा।