Almora- अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने और गांवों के स्वालंबन के लिए विशेष पैकेज दिया जाए: विनय किरौला

अल्मोड़ा। संयोजक धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने एक बार फिर से अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने के साथ ही गांवों को…

अल्मोड़ा। संयोजक धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने एक बार फिर से अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने के साथ ही गांवों को स्वालंबन के लिए विशेष पैकेज दिया जाने की मांग उठाई है। कहा कि अल्मोड़ा नगर को भारत सरकार की ह्रदय योजना के तहत लाभ दिलाया जाए। कहा कि ह्रदय योजना के तहत पूरे देश के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए तथा हैरीटेज नगर होने की योग्यता रखतें हों उन्हें चुना जाता है।

साथ ही उन्होंने अल्मोडा के वर्तमान विधायक के दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि विधायक ने हमारे अल्मोड़ा शहर को हैरीटेज नगरी बनाने के विचार में से हैरीटेज शब्द को तो संज्ञान में ले लिया किंतु हैरीटेज विधानसभा बनाने की बात कह दी, जो न मानकों में है और ना ही कोई भी भारत की ऐतिहासिक से ऐतिहासिक विधानसभा हैरीटेज विधानसभा है।

विनय किरौला ने आगे कहा कि विधानसभा को हैरीटेज विधानसभा बनाने के विचार को यदि विधानसभा में उठाया जाता है तो इससे ऐतिहासिक व संस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को हैरीटेज सिटी बनाने की मुहिम कमजोर ही पड़ेगी। हैरीटेज शहर बनते है या गांव बनते है,विधानसभा नही बनती है,यह विचार इस मुहिम को चलाने वाले व्यक्ति ही समझ सकते है।