मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी मतगणना के रूझानो में अभी तक मध्य प्रदेश के रूझानों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस इस समय 114 सीटों पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ भाजपा 100 सीटों पर जबकि अन्य 16 सीटों पर आगे है। पल पल बदल रहे रूझानों में कांग्रेस आगे है। कांग्रेस खेमे ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया हे। वही भारतीय जनता पाटी ने कहा है कि उसकी सरकार एक बार फिर से वापसी करेगी।