shishu-mandir

विजय दिवस: 1971 की लड़ाई के शहीद जवानों को दी श्रद्धां​जलि, वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के लिए 16 दिसंबर को मनाये जाने वाले विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहीद स्मारक छावनी क्षेत्र (ईदगाह के समीप) 13 सिख रेजिमेंट द्वारा शहीदों को बिगुल ध्वनि के साथ सलामी दी गयी। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया।

new-modern
gyan-vigyan

भारत एवं पाकिस्तान के बीच दिसम्बर 1971 में (पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश) लड़ाई लड़ी गई थी। भारतीय सेना के जांबाजों ने 14 दिनों के भीषण युद्व के दौरान पाकिस्तानी फौज को पराजित किया। उक्त युद्व के दौरान भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। इस अभियान में वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी एवं कई जाबाजों ने वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा हेतु घायल हुए।

vijay divas 22

मुख्य अतिथि कर्नल हर्ष मिश्रा कमान अधिकारी 13 सिख रेंजीमेंट, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, पुलिस क्षे़त्राधिकारी वीर सिह, कर्नल जयन्त थापा शौर्य चक्र, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जनरल मैनेजर ओएनजीसी, बीसी जोशी, कैप्टन दीपक टम्टा अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग, लेफ्टि​नेंट कर्नल सैनी, ले. कर्नल राठौर 13 सिख ने शहीदों को पुष्पचक्र एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, सेवारत सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा एनसीसी के कैडट ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भारत पाक युद्ध 1971 एवं विभिन्न युद्धों में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं, आश्रितों एवं वीरता पदक से सम्मानित सेवानिवृत्त सैनिकों को कमान अधिकारी 13 सिख रेंजीमेंट कर्नल हर्ष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल मुकेश साॅगुड़ी ने शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल मुकेश साॅगुड़ी ने समारोह में उपस्थित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, सैन्य अधिकारी, कर्मचारियों एवं पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं व 13 सिख रेजीमेंट के जवानों को देशभक्ति के बारे में गहराई से अपने विचारों से अवगत कराया। 1971 की लड़ाई में वीर शहीदों के बलिदान पर प्रकाश डाला।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….