(Shri Lanka vedda tribe) श्रीलंका की वेद्दा ट्राइब का भारत से है जेनेटिक रिलेशनशिप  

श्रीलंका की वेद्दा ट्राइब सदियों से चर्चा में रहती है फिर चाहे वो इस ट्राइब का पाषाण युग से संबंध हो या फिर इनका भूतों…

Shri Lanka vedda tribe

श्रीलंका की वेद्दा ट्राइब सदियों से चर्चा में रहती है फिर चाहे वो इस ट्राइब का पाषाण युग से संबंध हो या फिर इनका भूतों की पूजा करने का रिवाज इनके अनोखे रिवाज है अनूठी भाषा ये से ट्राइब सबको हैरान करती रही है एक बार फिर ये ट्राइब चर्चाओं में है बीएचयू ने इस ट्राइब पर एक शोध किया है जिसमें सामने आया है की श्रीलंका में रहने वाली इस ट्राइब के भारतीयों से घनिष्ठ आनुवंशिक संबंध है।

स्टोन ऐज से जुड़ा है वेद्दा ट्राइब का इतिहास –  (Shri Lanka vedda tribe)

वेद्दा ट्राइब का इतिहास दशकों पुराना है, आर्कियोलॉजिस्टस की मानें तो ये ट्राइब स्टोन ऐज से धरती पर रहती आ रही है। वेद्दा ट्राइब प्रकृति से काफी कनेक्टेड है फिर चाहे वो यहां के गाने हों या यहां के रिचुअल्स । ये वेद्दा ट्राइब सदियों से स्वतंत्र तरीके से जीती आ रही है। सिंहली भाषियों ने इस ट्राइब को वेद्दा नाम  दिया, तमिल भाषी इन्हें वाडेन कहते हैं, जबकि ये खुद को वन्नियालेटो (Vanniyaletto) कह कर संबोधित करते हैं जिसका मतलब है जंगलों में रहने वाले लोग।

भूतों को पूजते हैं इस ट्राइब के लोग –  (Shri Lanka vedda tribe)

राष्ट्रीय चेंगची विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डेविड ब्लंडेल David Blundell की एक रिपोर्ट की मानें तो वेद्दा ट्राइब के पुजारी प्रेतों से बात करने के बाद ही अपना कोई डिसीजन लेते हैं। प्रेतों से बात करने के बाद वो अपने कबीले के मुखिया को प्रेतों के फैसले के बारे में बताते हैं।

शोध में पाया गया है जेनेटिक रिलेशनशिप  

आपको बता दें की बीएचयू के साथ पांच संस्थानों के दस शोधार्थियों ने वेद्दा ट्राइब का अनुवांशिक अध्ययन किया जिसमें सामने आया की श्रीलंका के मूल निवासियों का भारतीयों के साथ घनिष्ठ आनुवंशिक संबंध है।इस अनुवांशिक अध्ययन में पांच लाख से ज्यादा म्युटेशन और 37 माइटोकॉन्ड्रियल जीनोम का कॉम्प्रिहेंसिव एनालिसिस किया गया। इस स्टडी ने श्रीलंका के सबसे पुरानी ट्राइब और भारत के बीच एंन्सिएंट जेनेटिक रिलेशनशिप को दर्शाया है । इस स्टडी से पहले वेद्दा ट्राइब की कोई भी जेनेटिक स्टडी अभी तक उपलब्ध नहीं थी।

आइसोलेशन बाई डिस्टेंस मॉडल को फेल करती दिखी ये स्टडी

और आपको ये जानकर हैरानी होगी की वेद्दा ट्राइब जेनेटिक रुप से श्रीलंका के सिंहली और तमिल लोगों के साथ कम और भारत के साथ ज्यादा जुड़ी हुई है। जबकि आइसोलेशन बाई डिस्टेंस मॉडल के मुताबिक कहा जाता है की भारतीय उप-महाद्वीप में हर एक जाती या जनजाति अपने पड़ोसी आबादी के साथ ज्यादा जेनेटिक रिलेशन दिखाते हैं लेकिन इसका उलट बीएचयू के इस शोध में देखने मिलता है। एक तरफ जहां ये खोज आइसोलेशन बाई डिस्टेंस मॉडल को सीधी चुनौती दे रहा है वहीं ये डीएनए की स्टडी में एक मील का पत्थर भी साबित हो रहा है।