देहरादून, 03 जून 2021- थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की करीब डेढ़ माह पहले शादी हुई थी।
घटना बुधवार देर शाम की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि 38 नई बस्ती चंदन नगर निवासी सुनीता पत्नी गौरव उम्र लगभग 23 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े….
Uttarakhand- पालिकाध्यक्ष ने ईई पेयजल निगम व लोनिवि को भेजा चेतावनी पत्र
Uttarakhand: 10 साल में पहली बार लगातार दूसरे दिन आया पानी!
परिजन महिला को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर गुस्साएं परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि मृतका की करीब डेढ़ माह पूर्व गौरव से शादी हुई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos