देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही नई बसों को उत्तराखंड की सड़कों में उतार सकता है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम 130 नई बसें खरीद रहा है, जिनकी आपूर्ति की शुरुआत जून माह 2024 से हो जाएगी। वहीं परिवहन निगम ने कई नए रूट भी चिह्नित किए हैं, जिन पर भविष्य में बसों का संचालन किया जाएगा।
दरअसल पूर्व में भी निगम ने बसों की आपूर्ति का टेंडर निकाला था, लेकिन कुछ तकनीकी नियमों की वजह से निगम ने नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जानकारी के अनुसार केवल पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ही 130 बसें खरीदी जा रही हैं। टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है।