Uttarakhand भाजपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने यह कहा

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड Uttarakhand में भाजपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को घोर निराशाजनक करार दिया है। उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष…

Uttarakhand Parivartan Party

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड Uttarakhand में भाजपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को घोर निराशाजनक करार दिया है। उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि यह सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे तमाम मोर्चो पर विफल रही हैं। इसकी विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण यह भी हैं कि खुद सत्ताधारी पार्टी इसका जशन मानने से परहेज कर रही है।

अल्मोड़ा(almora) के इस सामाजिक कार्यकर्ता ने पेश की मानवता की मिशाल@Uttra news

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि भाजपा की इस कथित डबल इंजन सरकार ने समाज के सभी वर्गों समुदायों को बेवजह की झंझटों में उलझाये रखा। कोरोना काल मे प्रवासियों आम जनता को रोजगार देने स्वरोजगार के अवसर देने में भी सरकार विफल रही, महंगाई में जनता का जीवन दूभर कर दिया हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर आयुष्मान कार्ड व गोल्डन कार्ड के नाम पर जनता से भारी धोकाधड़ी की जा रही हैं और गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- 4 सालों में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर: खाती

उपपा ने कहा कि गैरसैण में 1 मार्च को सड़क चौड़ीकरण की मांग को ले कर नंदप्रयाग घाट क्षेत्र के लोगो पर खास कर महिलाओ पर जो दमन उत्पीड़न किया गया उसने मुज्जफरनगर खाटीम मंसूरी कांडो की याद ताजा हो गई।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- एक्शन में आए सीएम तीरथ (cm tirath), लोनिवि के 2 इंजीनियर सस्पेंड

उपपा ने कहा इस सरकार ने पर्वतीय क्षेत्र में कृषि भूमि की असीमित खरीद की छूट देकर राज्य की अस्मिता पर चोट की हैं और चार साल पूरे होने के बाद आसान चुनाओ को देखते हुए सरकार डोमेंज कंट्रोल के लिये मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने को मजबूर हुई हैं। उपपा ने कहा कि भाजपा नौकरशाही के बल पर पूजींपतियो के हितों का पोषण कर रही हैं इससे राज्यों में मज़दूर किसान कर्मचारी महिलाये त्रस्त हैं।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- मटन व्यवसाय के लाइसेंस शुल्क में कई गुना वृद्धि से रोष

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/