Uttarakhand Parivartan Party is the only strong political option: Tiwari
अल्मोड़ा, 17 जनवरी 2021
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) (Uttarakhand Parivartan Party) ने 20 वर्ष में राज्य की अस्मिता व विकल्प पर सवाल उठाएं है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सत्ता में आई सरकारों ने सिर्फ लूट—खसोट की राजनीति की है। राज्य की समस्याएं आज भी जस की तस है। ऐसे में इन सभी समस्याओं के निदान के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ही सशक्त राजनीतिक विकल्प है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) (Uttarakhand Parivartan Party) के 12वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज यहां नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत तमाम समस्याएं बता रही है कि आज राज्य की हालत क्या है। इन समस्याओं के लिए उन्होंने बीजेपी व कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, कांग्रेस व बीजेपी ने बारी—बारी से सत्ता में आकर राज्य को लूटने व यहां के लोगों को छलने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि 20 वर्ष में राज्य की हालत आज भी वही है जो राज्य के अस्तित्व में आने के समय थी। कहा कि सरकार की तानाशाही को खुली चुनौती अगर किसी ने दी है, तो वह उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी है। 12 साल में तमाम संघर्षों को झेलते हुए पार्टी आज यहां तक पहुंची है।
बीजेपी व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि उपपा मात्र एक चुनावी दल नहीं है, जो 5 साल तक बूथ—बूथ का खेल कर कपटी रावण की तरह लोकतंत्र का अपहरण करना चाहती है, बल्कि पार्टी राज्य के लोगों की ताकत से उनको आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक मोर्चे पर शक्तिहीन बनाने वाली राजनीति को चुनौती देने वाली एक सशक्त आवाज है।(Uttarakhand Parivartan Party)
अल्मोड़ा- पातलीबगड़ के राम मंदिर (Ram mandir) में हुआ सुंदरकांड, निकाली बाइक रैली
राज्य को हर तरह की बदहाली, बेबसी, बेरोज़गारी, लूट खसोट से मुक्त करने का संकल्प लेते हुए तिवारी ने कहा कि राज्य की जनता को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (Uttarakhand Parivartan Party) को एक मौका देना चाहिए। अगर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत तमाम सवालों को हल करेगी। साथ ही विषमताओं को भी दूर किया जाएगा। प्राकृतिक संसाधन पर जनता के अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके अलावा भू—माफिया जो सत्ता की आड़ में तमाम कार्य कर रहे है, पार्टी उन्हें भी सबक सिखाने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि कृषि बिलों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में वह किसानों के साथ है। सरकार को किसानों की मांगों पर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी यानि सोमवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (Uttarakhand Parivartan Party) चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में 11 बजे से सार्वजनिक समारोह आयोजित करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों व आम जनता से समारोह में आने की अपील की है।
प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के अलावा केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, किरन आर्य, हीरा देवी, गोपाल राम, संजू गिरी व पूरन मेहरा आदि मौजूद थे।