अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सामाजिक विकास के क्षेत्र में छात्र जीवन से ही सक्रिय चिपको, वन बचाओ, नशा नही रोज़गार दो आंदोलन में सक्रिय रहे अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी को जिला बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने तथा बाल कल्याण समिति में प्रखर नेत्री मीता उपाध्याय एवं भगवती प्रसाद पांडे, चंद्रा लटवाल को सदस्य बनाए जाने का स्वागत किया है।
पार्टी ने अमन संस्था की समन्वयक, सुदीर्घ अनुभव रखने वाली नीलिमा को किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही देवेंद्र प्रसाद जोशी को किशोर न्याय बोर्ड में नामित होने पर बधाई दी।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी, केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, एड. नारायण राम, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, धीरेंद्र मोहन पंत, गोपाल राम, हीरा देवी, सरिता मेहरा, भावना मनकोटी, अनीता बजाज, एड. जीवन चंद्र, वसीम अहमद, अमीनुर्रहमान समेत तमाम लोगों ने बधाई देते हुए कहा सामाजिक क्षेत्र में विस्तृत अनुभवों के चलते बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड को इनकी सेवाओं का लाभ मिलेगा।