बागेश्वर। एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन हो गया है।
बागेश्वर के विधायक और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। वह पिछले एक लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और बुधवार को जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया।
बताते चलें कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। काबिन मंत्री चंदन राम दास के पास समाज कल्याण, परिवहन , लघु उद्योग का प्रभार था।
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। चंदन राम दास के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कि ” मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”