Uttarakhand me tisare viphal bnane ki sambhawna per charcha
अल्मोड़ा, 30 नवंबर 2020- (Uttarakhand) पहाड़ी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी से मुलाकात की|
अल्मोड़ा की वंदना का इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप (International Taekwondo Championship) के लिए चयन
प्रतिनिधिमंडल के बीच उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए राज्य में एक सशक्त क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प बनाने की संभावनाओं को लेकर विचार विमर्श हुआ।(Uttarakhand)
इस मौक़े पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य की अवधारणा से खिलवाड़ करने वाले राष्ट्रीय दलों और उनको मदद पहुंचाने वाली विचारधारा से लड़ने के लिए राज्य आन्दोलन की तमाम ईमानदार ताकतों को एक मंच पर आना चाहिए।(Uttarakhand)
ब्रेकिंग — अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर diego maradona (डिएगो माराडोना) का निधन
उपपा द्वारा चलाए जा रहे, मिलो जुड़ो और बदलो अभियान एवं उत्तराखंडी अस्मिता एवम् विकल्प के सवाल विषय पर शुरू किए गए राज्य व्यापी संवाद ने राज्य की अस्मिता को तार- तार कर चुकी जमा खर्च करने वाली कांग्रेस भाजपा जैसे दलों के ख़िलाफ़ राज्य में राजनीतिक बदलाव की मुहिम तेज़ हो गई है।(Uttarakhand)
इस दौरान हुई बातचीत में यह बात सामने आई कि दिल्ली से राज करने वाली सरकारों के उत्तराखंडी नेताओं, सरकारों का अपना कोई स्वतंत्र अस्तित्व नहीं है। वे देश के पूंजीपतियों के इशारों पर चलने वाली सत्ता की कठपुतली बन कर राज्य को कंगाल बना रही हैं। यहां के प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रही हैं जिससे जनता में इन सरकारों के ख़िलाफ़ रोष है जिसे एकजुट करने की आवश्यकता है।(Uttarakhand)
ऐपण और रंगोली प्रतियोगिता (competition)में गरिमा रही प्रथम
बैठक में राज्य भर में तमाम सामाजिक राजनीतिक और जन संगठनों एवं समान विचारधारा वाले दलों के बीच संवाद तेज़ करने पर सहमति बनी। बैठक में देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी जायज़ मांगे तत्काल स्वीकार करने एवं दमन बंद करने की मांग की।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के निवास पर हुई इस बैठक में टिहरी से आए पहाड़ी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष तिलोक सिंह नेगी, केंद्रीय प्रवक्ता रवीश उनियाल, केंद्रीय कोषाध्यक्ष मनवीर नेगी, केंद्रीय विश्ववद्यालय श्रीनगर के छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, सुंदर सिंह नेगी, विनोद नेगी, अजय एवं उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, महिला प्रमुख रेखा धस्माना, एडवोकेट स्निग्धा तिवारी उपस्थित थे।