देहरादून, 08 अप्रैल 2021- Uttarakhand के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री का यह कदम बेहद अहम है।
यह भी पढ़े…
Uttarakhand- बेटी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस नेता ने परिजनों संग किया रक्तदान
इन दिनों धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश—विदेश के श्रद्धालु यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है।
यह भी पढ़े…
Uttarakhand- 15.60 ग्राम अवैध स्मैक (smack) के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री तीरथ के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरी में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos