पिथौरागढ़ सहयोगी, 29 अप्रैल 2021
पिथौरागढ़। मुनस्यारी थाना क्षेत्र में एक गूंगी लड़की से दुराचार के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती 26 फरवरी को एक व्यक्ति ने मुनस्यारी थाने में मामले की तहरीर दी।
यह भी पढ़े….
Almora Breaking: जिला अस्पताल में वॉर्ड में भर्ती एक मरीज समेत 4 लोग कोरोना पॉजिटिव
जिसके अनुसार उनकी लड़की जो बोल नहीं पाती और कान भी कम सुनती है, विगत 25 अप्रैल को घर पर थी। इसी दौरान छत्र सिंह बिष्ट ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया।
यह भी पढ़े…
Uttarakhand- उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच की आनलाइन बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
Uttarakhand- 24 घंटे में आए कोरोना (Corona) के 6054 मामले 108 की मौत
पुलिस ने आईपीसी की धारा 376-2, एल का मुकदमा आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार थानाध्यक्ष मुनस्यारी हेम चंद्र पंत और थानाध्यक्ष नाचनी प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
यह भी पढ़े….
Uttarakhand- कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने पर 2 गिरफ्तार
टीम ने आरोपी छत्र सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम गुण्टी, बांसबगड़, थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ को विगत दिवस क्षेत्र के कक्कड़ सिंह बैंड के पास से दबोच लिया।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos