उत्तराखण्ड में मंत्रीमंडल की कैबिनेट बैठक संपन्न हो गयी है। कैबिनेट ने कई फैसलो पर मुहर लगायी है। इसमें देवस्थानम बोर्ड को भंग किये जाने से संबधित प्रस्ताव भी शामिल हैं।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
पूर्व सैनिकों को 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर लगी मुहर।
एक सप्ताह के भीतर निकाला 7 पे कमीशन का लाभ दिए जाने पर हल निकालने की बात कैबिनेट बैठक में कही गयी हैं।
नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार लोगों को मिल सकेगा मालिकाना हक।
लंबे समय से निकले हुए 24 लोगों को सर्किल रेट के अनुसार मिलेगा मालिकाना हक।
नजूल नीति में किया कैबिनेट से संशोधन।
सभी अस्पतालों में अब सरकार की ओर से मिलेगी मुफ्त दवाएं।
पॉलिटेक्निक में संविदा कर्मियों को किया जाएगा नियमितीकरण।
अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में दी जाएगी अब तैनाती।
गढ़वाल मंडल विकास निगम के सीएम आवास में तैनात 9 कर्मचारियों के समायोजन का लिया गया निर्णय।
मृतक आश्रितों में अब पौत्र पौत्री को शामिल किया गया।
देवस्थानम बोर्ड हुआ भंग, विधानसभा के पटल पर आएगा प्रस्ताव।
परिवहन विभाग के 24 कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने पर भी हुआ निर्णय।
बाहर से अब डॉक्टर नहीं लिखेंगे दवाई, लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी होगा।
कोविड के दौरान कॉर्बेट में बुकिंग के दौरान रिफंड व्यवस्था को मिली मंजूरी, विभागीय स्तर पर अब रिफंड की नियमावली तैयार होगी।