देहरादून,04 जनवरी 2022 – उत्तराखंड में दलबदल को लेकर राजनीति एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही है। इस बार इस कड़ी में किशोर उपाध्याय के नाम से सियासी गलियारों में एक बार फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के फ्लैट से निकलते हुए स्पॉट किए गए है। इसके बाद पत्रकारों ने उनसे बात करने की भी कोशिश की।
उत्तराखंड के इन इलाकों में snowfall का अलर्ट जारी, फिर से आएगी cold wave
उपाध्याय के बीजेपी प्रदेश महामंत्री के फ्लैट से निकलते हुए दिखने के बाद सर्द होते तापमान के बीच प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पिछले लंबे समय से हरीश रावत को लेकर तीखे वार करते हुए दिखाई दिए हैं। उनका यह अंदाज पार्टी में बगावत की स्थिति को जाहिर कर रहा है।
Breaking : उत्तराखंड आए दिल्ली के मुख्यमंत्री corona संक्रमित,Kejriwal ने ट्वीट करके दी जानकारी
आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के फ्लैट से निकलने के विजुअल्स के साथ चर्चाएं तेज हो गई कि क्या किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं? हालांकि इस संबंध में पत्रकारों ने उपाध्याय से बात करने की कोशिश भी की लेकिन वह बिना कुछ बोले अपनी कार में बैठकर निकल गए।