उत्तराखण्ड में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नही हो पायी। इसे लेकर कार्यकर्ता जहां व्यग्र है, वही सोशल मीडिया में कयासों का बाजार गर्म हैं।
वही कांग्रेस सूत्रो के अनुसार 55 सीटो देर रात उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। 15 सीटो पर फिलहाल सहमति नही बन पा रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज 55 सीटो पर प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।
इन 15 सीटो पर फंसा पेंच
सूत्रो के अनुसार 15 सीटो पर पेंच फंसा हुआ है। उनमें नैनीताल जिले की रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी सीट शामिल है। अल्मोड़ा जिले की सल्ट सीट पर भी यही स्थिति हैं। गढ़वाल की देहरादून कैंट ,लैंसडाउन, चौबट्टाखाल, डोईवाला सीट पर भी अभी आम राय नही बन सकी है। कुल मिलाकर 15 सीट ऐसी है जहां पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल नही हो सके हैं।
बीते शुक्रवार हरक सिंह के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद शाम सीईसी की बैठक शुरू हुई। लेकिन दो दौर की मैराथन बैठक के बाद भी 15 सीटो पर फैसला नही हो सका। अलबत्ता 55 सीटो पर सहमति बन गयी। अब इस लिस्ट का इंतजार है।