देहरादून। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बात रखते हुए कहा है कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। कहा कि आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति मोदी जैसा त्याग कभी नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री बनने के लिए आपमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष किया और इसे खोखली यात्रा करार दिया।
दरअसल राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी लम्बी दाढ़ी के चलते काफी चर्चा में भी है। इससे पूर्व असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भी राहुल गांधी पर तीखे विचार व्यक्त कर चुके हैं।