उत्तराखंड बीजेपी को नवंबर में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, तब तक भट्ट के हाथों में रहेगी पार्टी की कमान

उत्तराखंड में भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के संगठन चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली…

Uttarakhand BJP will get a new state president in November, till then the command of the party will remain in the hands of Bhatt

उत्तराखंड में भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के संगठन चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगी।

सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी जो दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ संपन्न होगी।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा और 15 अगस्त तक चलेगा 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। पहले से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यों का सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पहली नवंबर से मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे। चुनाव की यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी।

16 नवंबर से 30 नवंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसी दौरान नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाएगा। दिसंबर माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन में पार्टी सदस्यता अभियान के संचालित करने के लिए प्रदेश प्रमुख पर प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी उनकी देखरेख में सदस्यता अभियान संचालित होगी

नवंबर तक भट्ट के हाथों में ही रहेगी कमान

प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।