Uttar Pradesh Election Results Updates: उत्तर प्रदेश के रुझानों को देखकर साफ पता चलता है कि समाजवादी पार्टी की साइकिल ने अब जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। वह यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है बीजेपी को इस बात से जोरदार झटका भी लगा है।
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा चुनाव 2024 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना अभी भी चल रही है। अब तक यह देखने में आया है कि बीजेपी को यूपी से तगड़ा झटका मिला। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 44 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी को 38 सीट और कांग्रेस को 6 सीट मिली वहीं बीजेपी को 32 सीटे मिली हैं। उत्तर प्रदेश के रुझानों को देखकर पता चल रहा है कि समाजवादी पार्टी यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को इस बात से नुकसान भी उठाना पड़ा। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए और समाजवादी पार्टी कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच है।
एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में NDA को 52-58 और I.N.D.I.A. गठबंधन को 22-26 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रदेश की कुल 80 सीटों के लिए इस बार कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतगणना के लिए प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से जीत मिल चुकी है जबकि सपा के अखिलेश यादव कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से जीत हासिल कर चुके हैं।
यूपी में इस बार कैसा है NDA
2024 में उत्तर प्रदेश में NDA का कुनबा बढ़ा है। इस बार बीजेपी 75, अपना दल (एस) 2, राष्ट्रीय दल 2 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक सीट पर चुनावी मैदान में है।
INDIA गठबंधन का हाल
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन INDIA के तहत समाजवादी पार्टी 62, कांग्रेस 17 और तृणमूल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. दूसरी ओर, बसपा अपने दम पर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाग्य आजमा रही है।
2019 में BJP को मिली थीं 62 सीटें
लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 64 सीटों पर विजय मिली थी। इसमें बीजेपी को 62 और अपना दल को दो सीटे मिली थी। सपा -बसपा महागठबंधन में चुनाव लड़े थे। सपा को 5 और बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी।