उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी के 3000 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2024 तक इन पदों पर आवेदन कर पाएंगे। वही रजिस्टर्ड कैंडिडेट 7 जून 2024 तक अपने एप्लीकेशन में करेक्शन भी कर पाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के तहत आयोग राज्य के कृषि विभाग में तकनीकी सहायक पदों को भरेगा।
इसमें तकनीकी सहायक के कुल 3446 पदों को भरा जाएगा और इन्हीं पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों का यूपी पीईटी 2023 परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कृषि में बीएससी और एग्रीकल्चर में बीटेक की डिग्री वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे। अधिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन को चेक किया जा सकता है।
उम्र सीमा –
आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
UPSSSC Bharti 2024 कैसे करें अप्लाई
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाये।
अब विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
अब एक बार फाॅर्म को क्राॅस चेक करें और सबमिट करें।
क्या है चयन प्रक्रिया?
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए केवल वहीं कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने यूपी पीईटी 2023 परीक्षा पास की है और उन्हें आयोग की ओर से सर्टिफिकेट दिया गया है।