अल्मोड़ा पहुंची कुमांऊ मंडल विकास निगम की उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- कुमांऊ मंडल विकास निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी के अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया| उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाने को कहा और उम्मीद जताई की भाजपा इन चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करेगी| उन्होंने सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की|
इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश नयाल,अनुसुचित मोर्चा के अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरन पंत, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, जिलामंत्री व सभासद अमित साह मोनू, प्रकाश जोशी, राहुल बोहरा, अमित बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, अभय कुमार, कमल बिष्ट,मीना भैसोड़ा, लक्की वर्मा,विद्या बिष्ट, धन सिंह रावत, लता पांडे आदि मौजूद थे |

new-modern