प्रदेश भर में रविवार से मानसून की वर्षा का दौर अब कुछ हल्का हो रहा है। मौसम विज्ञान का कहना है कि देहरादून में 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं ज्यादा और कहीं-कहीं कम बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को बदरीनाथ हाईवे सुचारू है।
शुक्रवार रात 2:00 से शनिवार सुबह 5:00 के बीच देहरादून, टिहरी और चमोली के कई जनपदों में भारी वर्षा का रिकॉर्ड बना। इस अवधि में देहरादून के हरिपुर में 55.6 मिमी, मसूरी में 53.4 मिमी, आशारोड़ी में 55.1 मिमी व टिहरी में 33.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। एक घंटे के लिए कुछ क्षेत्रों में हल्की धूप खिली।
शनिवार सुबह 10:00 बजे तक देहरादून और आसपास के क्षेत्र में बारिश बंद हुई, जिसके बाद दिनभर बादल छाए रहे लेकिन दोपहर 3:00 बजे के बाद 1 घंटे के लिए कुछ क्षेत्रों में हल्की धूप भी खुली रही। इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य डिग्री सेल्सियस अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 25.02 डिग्री सेल्सियस रहा।
वही पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार दिनों में कहीं भी भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना कम है। दून समेत छह जनपदों में एक से दो दौर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।