उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो जाने के बाद बवाल मच गया है। वहीं मृतक के घर वालों का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस ने यह हत्या की है और उन्ही पर अब आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अयोध्या से रुद्रपुर लाने के दौरान आरोपी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ उत्तराखंड पुलिस मिली हुई है। इसलिए ऐसा हुआ है। मृतक के साथ रहने वाले उसके चाचा पर भी आरोप लगाया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि मृतक युवक 52 लाख का घोटाला कर चुका है। पुलिस ने उसे पहले भी 5 दिन तक बंद कर रखा था। अब पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत के बाद हड़कंप मच गया।
आपको बता दे कि मृतक भास्कर प्रताप पांडे अयोध्या में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रहा था और वहीं परीक्षा भी दे रहा था। आखिरी पेपर से पहले उत्तराखंड पुलिस के जवान उससे मिलने आए और उसके बाद भास्कर की मौत हो गई। भास्कर सिद्धार्थनगर का रहने वाला है और अयोध्या में एलएलबी की परीक्षा दे रहा था।
वहीं उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का लिखित बयान है कि भास्कर पांडे के खिलाफ कोई भी अभियोग दर्ज नहीं है। पिछले महीने भी भास्कर पांडेय को उत्तराखंड की रुद्रपुर पुलिस ने बुलाया था, लेकिन कोई FIR नहीं होने पर जाने दिया था। वहीं जिला चिकित्कालयअयोध्या के डॉक्टर की प्राथमिक रिपोर्ट में Brought dead लिखा हुआ है, यानि पुलिस जिंदा लेकर गई थी और जब अस्पताल लौटी तो भास्कर की जान जा चुकी थी।