UP News: प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर फेंका तेजाब 12 साल से थी परेशान, प्रेमी कर रहा था यह काम

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि वह कई सालों से अपनी प्रेमिका…

UP News: Girlfriend threw acid on her boyfriend, was troubled for 12 years, boyfriend was doing this work

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि वह कई सालों से अपनी प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रहा था।

महिला का नाम वर्षा है और वह शादीशुदा भी है। 12 सालों से विवेक नाम का व्यक्ति उसे काफी परेशान कर रहा था। विवेक वर्षा का बॉयफ्रेंड था यह घटना तब हुई जब विवेक ने वर्षा को एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया।

इसी दौरान वर्षा ने अचानक अपने बैग से एक एसिड की बोतल निकाली और विवेक के ऊपर फेंक दिया उसके बाद विवेक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि वर्षा और रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी थोड़ा झुलस गए।

हमले के बाद विवेक मौके से भाग गया लेकिन इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और वर्षा को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया। फिलहाल पुलिस विवेक की तलाश कर रही है

रेस्टोरेंट के मालिक दीपक गर्ग का कहना है कि यह घटना सुबह सवेरे 11:30 की है। उन्होंने कहा कि पहले महिला आई उसके कुछ देर बाद विवेक आया। दोनों ने नाश्ता किया तभी एक वेटर ने उसे बताया कि कुछ हुआ है और सब कुछ अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। जब मैंने महिला से पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड पर तेजाब देखा है क्योंकि वह उसे 12 साल से ब्लैकमेल कर रहा था।

एसपी मिश्रा का कहना है कि वर्षा और विवेक काफी समय से रिलेशनशिप में चल रहे थे लेकिन दोनों के बीच मतभेद होने की वजह से स्थिति काफी बिगड़ गई।