UP Heatwave Alert: यूपी में जारी किया गया चार दिन की भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, अभी चढ़ेगा और पारा मानसून पर भी आई बुरी खबर

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी पड़ रही है जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से लगातार आग बरस…

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी पड़ रही है जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आसमान से लगातार आग बरस रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने चार दिन की भीषण गर्मी का रेड अलर्ट और जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 12 जून से 15 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ेगी और लू का कहर देखने को मिलेगा। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी की अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले एक हफ्ते तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। इस बीच राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू भी चलेगी। अगले 5 दिन मानसून के यूपी की ओर बढ़ने का कोई असर नहीं है। मौसम विभाग में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को प्रचंड गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट जारी किया है।राज्य के अगले चार दिन गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने इस हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत न मिलने के बारे में बताया है अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी राज्य के अधिकतम जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ेगा हालांकि इसके बाद तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा वही रात में लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वाराणसी, प्रयागराज, इलाहाबाद में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में ललितपुर, झाँसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी और इलाहाबाद जनपद में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी इलाकों में भी आज मौसम शुष्क ही रहेगा।