
स्पोर्टस डेस्क:- उत्तराखंड की उदीयमान शटलक उन्नति बिष्ट व अदिति भट्ट का चयन भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में हुआ है|
ये दोनो खिलाडी बैडमिंटन खिलाड़ी 20 जुलाई से चीन के सुज्जाहु में होने वाले एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय टीम की तरफ से शिरकत करेंगी|
यह जानकारी देते गुए उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीएस मनकेटी ने बताया कि उन्नति बिष्ट (देहरादून) अंडर 19 जूनियर बालिकाओ के एकल में प्रतिभाग करेगी | उन्नति बिष्ट की रैंकिंग अभी देश में नंबर 4 पर है | उन्नति बिष्ट इससे पूर्व भी कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है |
उन्नति बिष्ट हैदराबाद में ट्रेनिंग लेती है |
अदिति भट्ट (अल्मोड़ा) अंडर 19 जूनियर बालिकाओं के युगल में प्रतिभाग करेगी | अदिति भट्ट की रैंकिंग डबल्स में देश में नंबर 2 में है I अदिति भट अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिष क्रेस्तो के साथ खेलेगी |
अदिति भट्ट भी इससे पूर्व भी 3 बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है | अदिति भट्ट प्रकाश पादुकोण एकेडेमी बंगलोर में अपने कोच डी के सेन के सानिध्य में ट्रेनिंग लेती है |
ये दोनों खिलाडी अभी इंडिया कैंप में चंडीगढ़ में उक्त चैंपियनशिप हेतु प्रिशिक्षण ले रहे हैं |
उन्नति बिष्ट एवं अदिति भट्ट के चयन पर उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार तथा खेल प्रेमियों ने बधाई प्रेषित की हैं|