shishu-mandir

फिर शर्मशार हुआ रिश्ता, सौतेली पुत्री से वर्षों तक दुराचार करता रहा बाप, अब दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क :- देवभूमि कही जाने वाले उत्तराखंड में एक बार फिर पिता पुत्री का पवित्र रिश्ता शर्मशार किया है। रिश्तों को दाग लगाया है कलियुगी पिता ने , वह अपनी सौतेली बेटी के साथ कई वर्षों से दुराचार करता रहा, अब शिकायत लेकर नाबालिग ने पुलिस से गुहार लगाई है, मामला उधमसिंहनगर जिले के किच्छा का है, पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा की रहने वाली एक नाबालिग अपने सौतेले पिता के साथ रहती है। नाबालिग ने अपने ही सौतेले पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए किच्छा कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया कि उसका पिता सौतला है, जिसका विवाह उसकी मां से लगभग 12 वर्ष पूर्व हुआ था। सौतेला पिता बीते कई वर्षों से उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता आ रहा है। पीडित ने तहरीर मे लिखा है कि विरोध करने पर सौतेला पिता उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता है ।
विगत 17 अप्रैल को एक बार फिर सौतले पिता ने बलात्कार किया। इससे परेशान होकर पीडित ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाली पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तह
त मामला दर्ज कर आरोपी पिता की खोजबीन शुरू कर दी है।

new-modern
gyan-vigyan