यमुनोत्री धाम में दो और तीर्थ यात्रियों की हुई मौत, अब तक 73 गंवा चुके है जान

यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम में…

यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) और बाबू लाल(60) की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई। जिनको अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।