कार से जा रही दो लड़कियां भूल गई रास्ता फिर हुई ऐसे हादसे का शिकार की घर पहुंची दोनों की लाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आखिर यह…

n6587940071743745626451c0f5abe69c8e0fdb1cf4cb7c80941ba470a1db8c57418cddcd6efa7782b6d235

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आखिर यह हादसा कैसे और क्यों हुआ?

पुलिस का कहना है कि एक कार में 4 लोग नैनीताल से हरियाणा के रोहतक लौट रहे थे। इस दौरान दिल्ली जाने की कोशिश में वह रास्ता भटक गए और फिर मुरादाबाद बाईपास की ओर मुड़ते समय वह हादसे का शिकार हो गए।


मुरादाबाद में देर रात दिल्ली लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में दो लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

एक कार में सवार चार लोग नैनीताल घूम कर हरियाणा के रोहतक जा रहे थे जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के भी थे। इसी बीच दिल्ली आने के रास्ते के दौरान वह अपना रास्ता भटक गए और मुरादाबाद बायपास चले गए।


तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृत लड़कियों की पहचान शिवानी और सिमरन के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कर सवार लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों लड़कियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को कार से निकाल कर स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों लड़कियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मूढ़ापांडे इलाके के जीरो पॉइंट चौकी के पास हुए सड़क हादसे में दो लड़िकयों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने वरना कार को सामने से जोरदार टक्कर मारी थी।


सड़क हादसे की जनकारी मिलते ही मोके पर तुरंत थाना पुलिस और NHAI की टीम और एम्बुलेंस पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।