थाने में दो लड़कियों ने की ऐसी जिद की पुलिस के फूल गए हाथ पांव, शर्मा कर बताई अपने दिल की बात

Pali News : राजस्थान के पाली जिले के जैतपुर थाने में दो लड़कियां पुलिस स्टेशन पहुंची। थानेदार को देखते ही वह शर्मा गई और फिर…

Pali News : राजस्थान के पाली जिले के जैतपुर थाने में दो लड़कियां पुलिस स्टेशन पहुंची। थानेदार को देखते ही वह शर्मा गई और फिर उन्होंने अपने दिल की बात उन्हें बताई। एसएचओ भी दोनों की बातें सुनकर हैरान रह गए। थानेदार ने दोनों लड़कियों को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी। आइए जानते हैं फिर क्या हुआ

पाली राजस्थान जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों को आपस में एक दूसरे से प्यार हो गया जिसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाने लगी। पुलिस भी दोनों की जिद देखकर हैरान रह गई मामला पाली जिले के जैतपुर थाने का है। इसके बाद थानेदार ने दोनों लड़कियों को बहुत समझाया लेकिन वह नहीं मानी और वह एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ी रही और पुलिस से अनुरोध करती रही कि उनकी शादी करवा दी जाए।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को इस बारे में सूचना भी दी। बाद में दोनों को पाली स्थित सखी सेंटर पर लाया गया जहां उनकी काउंसिलिंग की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियां पड़ोसी हैं। इसमें से एक लड़की 20 साल की है जबकि दूसरी 25 साल की है पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। परिवार के डर से दोनों जैतपुर थाने पहुंच गई। थाना प्रभारी से शादी करवाने की बात कही। एक बार तो थाना प्रभारी को भी दोनों की अर्जी पर भरोसा नहीं हुआ।

दोनों लड़कियों ने एसएचओ के सामने अपने प्यार का इजहार भी किया और शादी करने की इच्छा भी जताई। एसएचओ ने पहले तो दोनों को अपने स्तर पर समझाने का प्रयास किया। जब लड़कियों ने काफी ज़िद की तो उन्होंने दोनों के परिजनों से फोन पर बात भी कराई फिर भी दोनों लड़कियां टस से मस नहीं हुई। इतना ही नहीं दोनों ने घर जाने से भी इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काउंसलिंग के लिए भेज दिया।