shishu-mandir

भिकियासैंण व स्याल्दे ब्लॉक में प्रमुख पद पर दो—दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

उत्तरा न्यूज सहयोगी भिकियासैंण। क्षेत्र पंचायत भिकियासैंण के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप‌ प्रमुख की नामांकन प्रक्रिया शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गई है तीनों पदों के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  भाजपा व काग्रेस समर्थित प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे।
         

saraswati-bal-vidya-niketan
bhi 1

शनिवार को ब्लाक में कांग्रेस से ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी चित्रा, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए संजय सिंह,कनिष्ठ उपप्रमुख के लिए दीपा देवी ने नामांकन किया। जबकि भाजपा की ओर से प्रमुख पद पर ममता देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर कमला देवी व कनिष्क उप प्रमुख पद पर दो प्रत्याशियो भरत कुमार तथा हेमा देवी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच में निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद अफजाल ने  सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया। शान्ति पूर्वक नामांकन प्रक्रिया के लिए ब्लाक परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 
 

bhi 2


स्याल्दे ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद हेतु भाजपा की ओर से लक्ष्मी देबी ,जेष्ठ उपप्रमुख हेतु मुकेश भट्ट,कनिष्ठ  उपप्रमुख हेतु दीपा देबी ने नांमाकन कराया है।कांग्रेस की ओर से प्रमुख पद पर करिष्मा टम्टा,जेष्ठ उपप्रमुख पद पर गबर सिंह,कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर शकुन्तला देबी ने नांमाकन कराया है।
स्याल्दे व भिकियासैंण में इस बार  ब्लाक प्रमुख पद अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित है।