Twitter Blue Tick: ट्वीटर ने हटाए उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी,पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कई हस्तियों के ब्लू टिक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ब्लू टिक बरकरार

Twitter Blue Tick : एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने स्टेटस सिंबल माने जाने ब्लू टिक को हटाना शुरू कर दिया…

Twitter Blue Tick : एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने स्टेटस सिंबल माने जाने ब्लू टिक को हटाना शुरू कर दिया है। अब उत्तराखण्ड के राज्यपाल पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड), पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस के ​वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस, भाजपा,बीजेपी उत्तराखंड, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सहित कई नेताओं के तमाम नेताओं के Twitter Blue Tick हटा दिए।


Twitter Blue Tick हटाने का यह सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया था। दरअसल माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने घोषणा की थी कि वह Twitter Blue Tick के लिए हर महीने भुगतान लेगा जो कि वर्तमान में 900 रूपये के आसपास बैठता है। इसके बाद शुक्रवार से ट्वीटर ने नामचीन लोगों के Twitter Blue Tick हटा दिए थे। उत्तराखण्ड में उत्तराखंड में राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कई हस्तियों के Twitter Blue Tick हटा दिए गएहै और उन्हे हर महीने इसके लिए भुगतान करने पर ही ब्लू टिक दिया जाएगा।


नही हटा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का Twitter Blue Tick


Twitter Blue Tick हटने के बाद सभी को ब्लू टिक के हर महीने 900 रूपये खर्च करने होंगे। वही इस समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का ब्लू टिक उनके टृवीटर हैंडल में दिख रहा है। ऐसा लगता है कि करन माहरा ने पहले Twitter Blue Tick का भुगतान कर दिया है,जिस वजह से उनका Twitter Blue Tick बरकरार है।