विनोद बिष्ट- नवचयनित अध्यक्ष ट्रार्सपोर्ट युनियन शान्तिपुरी
रिर्पोटर- मैडी मोहन कोरंगा
उधमसिहनगर/शान्तिपुरी। क्षेत्र के सौकडों वाहन स्वामियों ने शान्तिपुरी खेल मैदान में उपखनिज निकासी को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में ट्रार्सपोट युनियन शान्तिपुरी की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद बिष्ट को सर्वसम्मती से अध्यक्ष बनाया गया। वही प्रताप कोरंगा को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र पटवाल को सचिव तथा कोषाध्यक्ष का पदभार विपिन मिश्रा को सौपा गया।कार्यकारणी सदस्यों में मुन्ना भाकुनी, गोपाल बिष्ट, नरेन्द्र सिह, हयात सिह, मनोहर कोरंगा, जगदीश बिष्ट, पुरन कोरंगा, चन्दन कोरंगा, संदीप कार्की, ललित मेहता, सोनू कार्की, को चुना गया। इससे पूर्व उपखनिज निकासी, ओवरलोडिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वही कार्यकरणी की प्रणाली व नियम शर्तो के बारें में भी गहन चर्चा हुई।