shishu-mandir

दुखद: यहां खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

चंपावत सहयोगी
तामली-मंच मोटर मार्ग में बीती रात चतुरबोट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आनन—फानन में दो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

saraswati-bal-vidya-niketan


घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबि​क कार संख्या UK 07बी—0861 तामली-मंच मोटर मार्ग में चतुरबोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में मनोज सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पोलप तामली चंपावत तथा पूरन नाथ, बैंक गार्ड उम्र 59 वर्ष निवासी गौरल चौड़ सवार थे।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को खाई से बाहर निकाल जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के स्पष्ट कारण मालूम नहीं हुए है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।


उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….