shishu-mandir

पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों का होगा निष्कासन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी स्पष्ट चेतावनी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। जिला पंचायत चुनावों के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बागियों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके निष्काशन की चेतावनी दी है।

saraswati-bal-vidya-niketan

जारी बयान में जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ करेंगे उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दास्त नहीं होगी।